Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेती चोरी कर रहे रेती माफियाओं ने क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की टीम पर किया कातिलाना हमला, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : रेती माफियाओं ने क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की टीम पर उस वक़्त कातिलाना हमला दिया जब वह लोग यमुना नदी से रेती की चोरी कर रहे थे तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सरेआम उल्लंघन कर रहे थे । इस मामले में तिगांव थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम करने में बाधा डालने व जान से मारने की नियत से गोली चलाने का मुकदमा दर्ज किया हैं। तिगांव थाने के एसएचओ वरुण दहिया की माने तो इस मामले में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन लोगों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकि हैं।

एसएचओ वरुण दहिया का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव अमीपुर घाट के पास रेती माफियाओं के द्वारा यमुना नदी से रेती चोरी कर रहे हैं। यह घटना परसों सुबह तक़रीबन चार बजे की हैं। उन्होनें इस बारे में तुरंत क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की टीम को सूचित किया। क्यूंकि क्राइम ब्रांच 65 चार्ज भी उन्हीं के पास हैं। इसके थोड़ी देर के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की टीम अमी पुर घाट पर पहुंच गई और उनकी टीम को देखते ही वहां पर उपस्थित रेती माफियाओं ने उन पर रिवाल्वर से जान मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।उनका कहना हैं कि इस मामले में मनोज निवासी कामा ,राजस्थान, अमित निवासी सीही बंगर, शेरगढ़, उत्तरप्रदेश, मुरली निवासी सेठी बंगर,शेरगढ़,उत्तरप्रदेश, गौरव निवासी पूर्वी उत्तरप्रदेश, बनिस निवासी नगीना, उत्तरप्रदेश, इनस निवासी धौज, सेक्टर -55, प्रेमराज निवासी कबूलपुर , संदीप निवासी कबूलपुर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 188,379, 186, 353, 307, 34, 25 54 59 व आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और इनमें से जयप्रकाश, कन्नू व संदीप सहित सात लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं और इस केस में तीन आरोपियों को और गिरफ्तार किया जाना हैं जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : हवन के साथ हुई 2018 बैच की शुरुआत, रैगिंग फ्री कैंपस में सभी का स्वागत है, डॉ. एनसी वाधवा

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में ससुरालियों ने दामाद की गला घोंट कर की हत्या व सबूत नष्ट करने का बेटी सहित 6 पर मुकदमा दर्ज।   

Ajit Sinha

अशोक हत्याकांड में आज दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x