Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में जल्द ही रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानें ,स्कूल व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय होंगें सील,डीटीपी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट द्वारा ग्रीन फील्ड कालोनी में रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानों को बंद कराने के फिराक में हैं। मिली खबर के मुताबिक जल्द ही जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट अवैध रूप से चल रहे दुकानों की सर्वें कराएगी और उस कार्य लिए विभाग अलग-अलग कई टीमों को तैयार कर रही हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में तक़रीबन 300 -400 दुकानें हैं जोकि पिछले कई सालों से लगातार रिहायशी मकानों में अवैध रूप से दुकानों को लोग चला रहे हैं जोकि कानूनी तौर पर गलत हैं। उनका कहना हैं कि कई ऐसे लोग हैं जोकि अपनी बिल्डिंगों को 10000 रूपए से लेकर 25000 रूपए प्रति महीने के हिसाब से किराए पर दुकानदारों को दिए हुए हैं और वह लोग गैर -कानूनी तरीके से अपना धंधा चला रहे हैं जिसकों अप्रैल महीने की शुरुआत में सील कर दिया जाएगा। इस कार्य को किस तरीके से अंजाम दिया जाए इस बिषय पर विभाग द्वारा विचार -विमर्श किया जा रहा हैं। उनका कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में दुकानों को तादाद कही जाएदा हैं और इन दुकानों को एक दिन में सील तो नहीं किया जा सकता हैं। इसके लिए वह लोग अलग -अलग कई टीमों को तैयार कर रहे हैं और उनकी टीमें अलग -अलग पॉकेटों में जाएगें और रिहायशी मकानों में चल रहे अवैध दुकानों का सर्वें करेंगें। जैसे -जैसे उनके पास सर्वे की रिपोर्टे आती रहेगीं। वैसे वैसे वह लोग दुकानदारों को नोटिस भेजतें रहेंगें। इस दौरान वह लोग अपनी -अपनी दुकानें स्वंय बंद कर लेते हैं तो ठीक हैं नहीं तो वह लोग उन दुकानों को सील कर देंगें।सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि जिन प्रॉपर्टी डीलरों के पास रजिस्टेशन नहीं हैं और उन प्रॉपर्टी डीलरों के कागजात चेक किए जाएगें जिन जिन प्रॉपर्टी डीलर्स के पास रजिस्टेशन नहीं होंगें उनके भी कार्यालय को भी सील कर दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कोरोना योद्धाओं और विकास दुबे के गुर्गों पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर बोले, “मुझे क्षेत्र की जनता ने गोद ले लिया है”

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दिल्ली के कालका में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रशांत शर्मा ने गोल्ड मैडल हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x