Athrav – Online News Portal
पंचकूला मनोरंजन

पंचकूला सरस मेले में, कला–संस्कृति और स्वाद ने जीता लोगों का दिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला के परेड ग्राउंड में 6 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित सरस मेला इस वर्ष भी लोगों के बीच ज़बरदस्त उत्साह और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विशेषकर शनिवार और रविवार को मेले में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। मेले में पारंपरिक कला, शिल्प और क्षेत्रीय भोजन के साथ-साथ इस बार लोगों में ड्राई फ्रूट्स के प्रति विशेष क्रेज देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिल्पकारों और उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

इसके अलावा मेले में रोजाना आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आगंतुकों का मन मोह रहे हैं। लोकनृत्य, संगीत प्रस्तुति और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में परिवार, युवा और बच्चे मेले में पहुंच रहे हैं।सरस मेला न केवल खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का केंद्र है, बल्कि भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाने का सुंदर प्रयास भी है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे मेले का आनंद लेते समय यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्थाओं में सहयोग दें।

Related posts

कनाडा में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 20.83 लाख की धोखाधड़ी के मामलें में 1 साल से फरार मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Ajit Sinha

बर्थडे के मौके पर वायरल हुआ ऐश्वर्या राय का थ्रोबैक वीडियो, ‘निम्बूड़ा’ सॉन्ग पर यूं मचाया धमाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने जमाया रंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x