Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

32वीं उतरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक” को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक‒चौबंद , फरीदाबाद पुलिस के 2000 जवान तैनात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 32वीं “उतरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक” सोमवार ,17 नवंबर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित होनी प्रस्तावित है। बैठक को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की कमान संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेश दुग्गल के पास होगी। उनकी सहायता के लिए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगभग 2000 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, साथ ही QRT की 6 कमांडो टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात है।सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में दिन-रात गस्त करेंगे तथा उचित स्थानों पर नाकाबन्दी करवायेंगे। बस स्टैंड, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सिनेमाघर, होटल, धर्मशालाएँ, ओयो होटल, सराय तथा संदिग्ध डेराजात में भली-भाँति सर्चिंग करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं ठहरा हुआ है। बस स्टैण्ड बल्लभगढ़ व फरीदाबाद पर बाहर से आने वाली सभी बसों को गहनता से चैक किया जाए। फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर सुदृढ़ और प्रभावी बनी रहे।

उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 16 नवंबर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था संजय कुमार तथा सौरभ सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तचर विभाग ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Related posts

फरीदाबाद: पीड़ितों की आवाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाउंगा – राजेश नागर 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तडपतें हुए जानवरों को अस्पताल पहुंचाने हेतु 5 से 6 और एम्बुलेंस मुहैया कराने की मांग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से की, अदलखा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :महिलाओं ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश सरकार को चेताया, रिहायशी इलाकों में शराब का ठेका खोला तो सड़कों पर आंदोलन करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x