Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 6 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,दी गई विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 6 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21 सी में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह, महेश कुमार, विजय कुमार व नवल किशोर, ESI मुस्ताक अहमद व EASI सुरेन्द्र सिंह की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

इस अवसर पर अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन के नए अध्याय की शुरुआत होती है। पुलिस विभाग को दिए गए आप सभी के बहुमूल्य योगदान और सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। आपकी निष्ठा, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। पुलिस विभाग से विदाई एक औपचारिकता है, आप हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे।

Related posts

कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों को 10 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल देने आए तीन हथियार तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम इंचार्ज ₹35000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Ajit Sinha

खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बता एक थाने के एसएचओ और एसआई को धमकाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x