Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:जेजेपी संगठन में विस्तार, 15 युवा जिला प्रभारी और 21 युवा जिला अध्यक्ष घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके युवा प्रकोष्ठ में 15 जिला प्रभारियों और 21 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि अंबाला जिले में परविंदर सिंह, भिवानी में ओमी राजपूत, फतेहाबाद में मोहित खिचड़ सरपंच, फरीदाबाद में रणजीत ठाकुर, झज्जर में काला रोहद और हिसार में अनिल शर्मा को युवा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इसी तरह जींद में टिंकू नंबरदार, कैथल में कुलदीप सीवन, करनाल में  कुलदीप मदान,कुरुक्षेत्र में सूर्य प्रताप राठौड़, महेंद्रगढ़ में  विष्णु सरपंच, नूंह में जावेद सालाहेड़ी, पानीपत में सरदार गुरप्रीत सिंह, रोहतक में  मनोज बालंद और सिरसा में शांतनु गोदारा भी जेजेपी के युवा जिला प्रभारी होंगे। वहीं जेजेपी युवा जिला अध्यक्ष के पद पर अंबाला जिले में जसदीप तंदवाल, भिवानी में सेठी धनाणा, दादरी में विनय सांगवान, फतेहाबाद में जतिन खिलेरी और फरीदाबाद में पवन जाखड़ को नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह गुरुग्राम में सन्नी शमशेर कटारिया, झज्जर में भूपेंद्र गहलावत,जींद में दीपक देशवाल,कैथल में सम्पूर्ण कोयल ,करनाल में मनदीप जोली, कुरुक्षेत्र में राजेश पायलट, महेंद्रगढ़ में सचिन जिला पार्षद और नूंह में डॉ सागर पंवार, पलवल में दुष्यंत सरपंच को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।  इनके अलावा पंचकुला में दीपक चौधरी गुर्जर, पानीपत में एडवोकेट अमन मान, रेवाड़ी में  ज्योति सांगवान रोहतक में अभिषेक देशवाल, सिरसा में डॉ राजेंद्र सुथार रिसालियाखेड़ा, सोनीपत में अजय कुहाड़ और यमुनानगर में डॉ साहिल नरवाल भी जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष होंगे।

Related posts

आने वाले विशेष सत्र है, महिला आरक्षण के उस बिल को पास किया जाए, पारित किया जाए,ये बहुत महत्वपूर्ण है-कांग्रेस

Ajit Sinha

पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर शूटरों से अपने पति श्रवण की गोली मार कर हत्या करवाई थी, एक आरोपी गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला ईकाई लगाएगी रक्तदान शिविर,समाज हित के कार्यो में पत्रकार दे अपना योगदान: राजेन्द्र दहिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x