Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक युवक के पेट में मारी गोली, यह सनसनीखेज वारदात रवि नगर ,गुरुग्राम की है -आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रवि नगर ,गुरुग्राम में एक युवक को पेट में गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम प्रशांत पाराशर उम्र 21 वर्ष है जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। सम्बंधित थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार शाम लगभग साढ़े  पांच बजे की बताई गई है।      

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार, दिनाँक 23.10.2025 को समय सांय करीब 5:20 बजे रवि नगर, गुरुग्राम में एक युवक प्रशांत पराशर (उम्र-21 वर्ष) निवासी विपरावली, जिला आगरा उत्तर-प्रदेश वर्तमान निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपित पीड़ित प्रशांत  के पेट मे लगी और पीड़ित उपचाराधीन है। डाक्टरों के अनुसार जिसकी हालत अभी स्थिर है। इस सम्बन्ध में गुरुग्राम पुलिस टीम द्वारा तत्परता से मारने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले शुभम पुत्र मनोज निवासी रवि नगर गुरुग्राम उम्र करीब 24 साल को घटना के बाद मात्र कुछ ही घंटों में काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम के द्वारा नियम अनुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

नकली दवाइयां बनाने व खरीद फरोख्त करने वाले कंपनी का पर्दाफाश, 4 आरोपित पकड़े गए, भारी संख्या में दवाइयां बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली के कुख्यात ठक-ठक गिरोह के एक फरार सदस्य, जो गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के दो मामलों में वांछित था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुड़गांव के निगम चुनाव जीतने के लिए लड़ेगी आम आदमी पार्टी -राज्यसभा सांसद, सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x