Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गर्लफ्रेंड को फोन पर बातचीत बंद करना पड़ा महंगा,बॉयफ्रेंड ने मारी गोली,घायल , आरोपित बॉयफ्रेंड पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गर्लफ्रेंड ने मोबाइल फोन पर बातचीत बंद करने से नाराज एक बॉयफ्रेंड ने उसे गोली मार दी, चलाई गई गोली उसके कंधे में लगी। घायल अवस्था में लड़की को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही थाना उद्योग विहार गुरुग्राम की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपित लड़के को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम विपिन है। यह सनसनीखेज वारदात थाना उद्योग विहार गुरुग्राम क्षेत्र के डूंडाहेड़ा की हैं इस संबंध में थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में आरोपित विपिन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार ,दिनांक 23.10.2025  को थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को लगभग 10 बजे  एक सूचना डूंडाहेड़ा,गुरुग्राम के पास एक व्यक्ति द्वारा 30 वर्षीय लड़की पर 1 गोली चलाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पाकर थाना उद्योग विहार की पुलिस टीम  तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक लड़के द्वारा 1 लड़की (शिवांगी (उम्र 30 वर्ष)निवासी जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) पर गोली चलाना पाया गया व गोली लड़की के कंधे पर लगने पर उपरोक्त  लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया व सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले लड़के को घटनास्थल गांव डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम से काबू किया गया , काबू किए गए आरोपित का नाम विपिन निवासी जौनपुर,(उत्तर प्रदेश) उम्र 31 वर्ष हैं।
उनका कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  विपिन किसी निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। आरोपित व पीड़ित लड़की आपस में दोस्त थे जो कुछ दिनों से पीड़ित लड़की ने आरोपित विपिन से बात करना बंद कर दिया था जिसके चलते आरोपित  ने उपरोक्त सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया ।पुलिस टीम द्वारा आरोपित  गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

मौसी के लड़के की 14 लाख रुपए देकर रेकी करवाई,और गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने में शामिल एक और फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नवीन आपराधिक न्याय तकनीकों को अपना, हरियाणा पुलिस बन रही है हाई टेक: डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x