Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

स्वदेशी अपनाते हुए दिवाली मनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं : पंडित मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रविवार को सोनीपत के वार्ड नंबर 9 में भाजपा नेता मोनू राठधना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गैस चूल्हे वितरित किए और मिठाइयां बांटी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गरीब परिवारों की मदद करने की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के साथ दिवाली मनाने की अपील की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार ने जीएसटी में बड़े सुधार कर दिवाली का तोहफा दिया। जीएसटी स्लैब में दरें कम होने का हर नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, ’’कई खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को शून्य कर दिया गया है।

दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं पर इसे घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।बड़ौली ने कहा कि आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने बिक्री कर में इतनी बड़ी कटौती करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन मोदी सरकार ने यह करके दिखा दिया, इसलिए यह दिवाली सभी भारतीयों के लिए शुभ होगी। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी पर जोर दिया है। इस दिवाली पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि जब तक बिल्कुल जरूरी न हो, एक भी विदेशी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आत्मनिर्भर होने से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प स्वदेशी से ही पूरा होगा। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी खरीदें, दीये जलाएं ताकि सभी लोगों की वजह से गरीब के घरों में भी दीपों की रोशनी फैले। उन्होंने कहा कि दीपो का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। इस अवसर पर सोनीपत विधायक भाई निखिल मदान, खरखोदा विधायक पवन खरखोदा, मोनू राठधना, बीजेपी मीडिया प्रभारी एडवोकेट दिनेश अत्री, राखी मोनू राठधना, विनोद सरपंच, अक्षत दहिया, हेमलता शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा: देश में चौथे नंबर पर डीएचबीवीएन , सातवें नंबर पर यूएचबीवीएन

Ajit Sinha

दो मोस्टवांटेड, कुख्यात एवं ईनामी बदमाशों, 74 उदघोषित अपराधियों व 51 बेल जम्परों को पहुंचाया सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha

कोलकाता में ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा- बंगाल और धारा 370 का है चोली-दामन का साथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x