Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

बुलेट पर हुड़दंगबाजी, जुगाड़ व्हीकल जैसी उल्लंघना पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 1 दिन में 386 चालान काटे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज शहर में ट्रैफिक नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सिटी ट्रैफिक एसएचओ वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने सिर्फ पंचकूला शहर में कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में चालान काटे और कई वाहनों को इंपाउंड किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सेक्टर-20 क्षेत्र से 2 मॉडिफाइड/जुगाड़ व्हीकल इंपाउंड, एमडीसी से 1 ट्रक इंपाउंड, और 1 मोटरसाइकिल इंपाउंड की। वहीं बुलेट पर  पटाखे बजाने पर 2 चालान, लेन चेंज के 34 चालान, नंबर प्लेट से संबंधित 19 चालान, और ड्रिंक एंड ड्राइव के 57 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य श्रेणी के 3 चालान भी जारी किए गए। कुल मिलाकर ऑफलाइन 118 और ऑनलाइन 268 चालान जारी किए गए यानी केवल पंचकूला शहर में कुल 386 चालान किए गए।डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला पुलिस लगातार ट्रैफिक अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, “लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का पालन कर नागरिक न केवल स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

Related posts

हरियाणा: हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 6 इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश दबोचे

Ajit Sinha

यूपीएससी पास नहीं कर पाई, तो फर्जी आईएएस,आइपीएस बन गई जोयाखान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकरीद के पर्व ख़ुशी -ख़ुशी अपने घरों रह कर ही बनाएं, भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे, कोरोना संक्रमण बचें-सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x