Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनकार इंफोर्स्मेंट ने आज भूपानी क्षेत्र में 25 एकड़ जमीनों पर विकसित की जारी कालोनियों की भारी तोड़फोड़, मचा हड़कंप।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस टीम ने आज नहरपार इलाके के भूपानी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कालोनियों में बने रहे निर्माणधीन रिहायशी मकानों व दुकानों तथा डीपीसी को बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस तोड़फोड़ के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। डीटीपी इंफोर्स्मेंट की इस कार्रवाई से अवैध कलोनिनाइजरों में मचा हड़कंप।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने कहा कि आज नहरपार के भूपानी क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीनों पर 6 अवैध कालोनियां अवैध रूप से विकसित की जा रही थी जिसमें तीन प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय,8 निर्माणधीन रिहायशी मकान, दुकानें व 60 डीपीसी सी बने हुए थे जिसे बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाना के अतिरिक्त एसएचओ प्रीतम सिंह कर रहे थे। इस तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, सुरेश कुमार व प्रदीप राणा कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद व ईस्टर्न-वेस्टर्न अनइंट्रपटेड रूट बनेगा आमजन के लिए लाभकारी

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘एनर्जी ट्रांज़िशन पाथवेज़’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:18 जेलों से बंदियों द्वारा निर्मित उत्पाद बने अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में आकर्षण का केंद्र।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x