Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाईकमान का किया शुक्रिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस हाईकमान, खासतौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फिर से विधायक दल का नेता चुनकर पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसपर वो खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे। जनता जनार्दन के मुद्दों को उठाने, सकारात्मक व संघर्षशील विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को भी हार्दिक बधाई दी है। हुड्डा ने उम्मीद जताई कि राव नरेंद्र पार्टी को मजबूत करने व आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी का वोट बैंक और दोनों बढ़े। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 साल से सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी के पास ना गिनवाने के लिए कोई उपलब्धि है और ना ही दिखाने के लिए कोई काम। 2014 से पहले जो हरियाणा प्रति व्यक्ति, आय प्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर वन था, आज वह विकास के हर एक पैमाने पर पिछड़ गया है।

Related posts

हरियाणा में प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसी लाइसेंसधारकों का आंकड़ा पहुंचा 1000 पार-एडीजीपी विर्क

Ajit Sinha

बीजेपी के 10 सांसदों ने पिछले 10 साल में क्या किया? कोई एक काम किया हो तो मुझे बताओ, मैं राजनीति छोड़ दूंगा: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल द्वारा सभा पटल पर रखा गया सरकारी संकल्प- क्या हैं इसे जानने के लिए जरूर पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x