Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

2 करोड़ रुपये की 749 किलोग्राम ‘गांजा पत्ती‘ बरामद, 3 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल जिले में एक ट्रक से दो करोड़ रुपये मूल्य की 749 किलो ग्राम और 800 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पशुओं के चारे खल बिनौला के कट्टों के बीच छिपाकर उड़ीसा से एक ट्रक में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी।राजस्थान नंबर के एक ट्रक में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक नाके पर वाहन को रोका।

वाहन की तलाशी में 24 प्लास्टिक बैग बरामद हुए जिनमें 749 किलोग्राम 800 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। नशे की यह खेप खल बिनौला के कट्टों के बीच छिपा कर लाई जा रही थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी जब्त मादक पदार्थ को उड़ीसा के विजयनगर से ला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव झंाडा निवासी रफीक और सद्दाम और बिहार के मूल निवासी फिरोज आलम के रूप में हुई।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर ड्रग तस्करी के इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।

Related posts

महिला सब-इंस्पेक्टर अनीता कुंडू  होंगी तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित,डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई  

Ajit Sinha

अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, अवैध शराब की 1420 पेटी ,10000 ढक्कन किया बरामद ,1 काबू

Ajit Sinha

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 375 नई इलेक्ट्रिक बसे- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x