Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी विवाह में चलाने वाले 69 किलोग्राम पटाखे व रो-मटेरियल बरामद, थाना सेक्टर -58, फरीदाबाद की टीम ने दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सेक्टर-58 फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है। इनके कब्जे से पुलिस ने निर्मित पटाखे 40 किलोग्राम और 29 किलोग्राम रो -मटेरियल बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद किए गए यह सभी पटाखे शादी -विवाह में इस्तेमाल किए जाते थे। इसी मुकदमे में गिरफ्तार किए गए आरोपित के नाम जान मोहम्मद (25) व अल्ताफ निवासी असालतपुर गाजियाबाद हैं। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 11 नवम्बर को पुलिस की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राम नगर सेक्टर-56 फरीदाबाद में शादी विवाह में चलाने वाले पटाखे बिना किसी अनुमति के बनाए  जा रहे है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा रेड की गई तथा मौका से 40 किलो ग्राम निर्मित पटाखे व लगभग 29 किलोग्राम रो-मटेरियल जब्त किया गया तथा दो आरोपितों को मौका पर काबू कर उनके विरूद्ध थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद में बीएनएस व एक्सप्लोसिव एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि काबू किए गए आऱोपितों में जान मोहम्मद (25) व अल्ताफ निवासी असालतपुर गाजियाबाद का नाम शामिल है। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि उनके गांव का ही एक अन्य व्यक्ति इस मकान में शादी विवाह में प्रयोग किए  जाने वाले पटाखे बनाने का काम करता है, जिसने आरोपितों को पटाखे बनाने के लिए दो दिन पहले ही गांव से यहां पर बुलाया था। दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनको माननीय अदालत में पेश किया जायेगा। अन्य की तलाश की जा रही है…  

Related posts

नोएडा एसटीएफ और 1 लाख रूपए के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश विनोद गड़रिया हुआ ढेर।

Ajit Sinha

ऑडी कार में एक शख्स की ओढ़ी हुई चादर से गला घोंट कर हत्या करने और  लाश को गंदे नाले में फेंकने के जुर्म में दो अरेस्ट। 

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के.राव ने आज जिले में 82 पुलिस कर्मियों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं, आप खुद लिस्ट पढ़े।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x