Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कमरे की छत गिरने से 4 लोग मलबे में दबे, एक युवक की मौत, 3 लोग घायल , मकान मालिक सहित दो अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कमरे की छत गिरने की वजह से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ रहने वाला दूसरा युवक व दो अन्य लोग मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव में रखवा दिया, तीनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवक का नाम सतीश है। यह दर्दनाक हादसा में शुक्रवार रात की है। इस संबंध में थाना उद्योग विहार ,गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है , और आरोपित मकान मालिक और केयर टेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में एक सूचना गांव डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम में एक मकान की छत गिरने से उसमें 4/5 व्यक्तियों के दबने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा 3 अन्य व्यक्ति घायल है। मृतक के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई सतीश माली निवासी औरंगाबाद (बिहार) डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम में एक मकान में किराए पर रहता था। यह मकान बहुत पुराना था तथा जर्जर हालत में था।

उसके भाई के कमरे की छत से बरसात का पानी आता था जिसके संबंध में उसके भाई व उसके साथ रहने वाले व्यक्ति रवि ने मकान मालिक व केयर टेकर को इस संबंध में कहा था लेकिन दोनों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद दिनांक 20.03.2026 की रात लगभग 8:30 बजे कमरे की छत टूट गई जो उसके भाई व उसके साथ रहने वाले रवि पर गिर गई जिसमें उसके भाई सतीश की मृत्यु हो गई तथा उसके भाई के साथ रहने वाला रवि घायल हो गया। छत गिरने से मकान का छज्जा भी टूट गया जो गली में जा रहे राहगीर पर गिर गया जिसमें एक व्यक्ति व एक महिला घायल हो गई। शिकायत पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में उपरोक्त मकान मालिक व केयर टेकर को आज शनिवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान ओमप्रकाश (मकान मालिक) निवासी डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम व राकेश (केयरटेकर) निवासी बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

यूथ आइकॉन के रूप में जाने वाले मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, एनडीपीएस नॉन बेलेबल है

Ajit Sinha

मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, मतगणना माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर अपराधों की जांच में तेजी लाने के तीनों जोनों में साइबर सेल का गठन किया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x