Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

निर्माणाधीन साइट पर बिल्डिंग मैटेरियल का काम हथियाने के उद्देश्य से ब्यापारी को गोली चलाने वाले 4 आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: निर्माणाधीन साइट पर बिल्डिंग मैटेरियल,ट्रैक्टर , अर्थमूवर मशीन व ईट का काम हथियाने के उद्देश्य से व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने व उसके घर पर, उसके ऊपर गोली चलाने वाले चार आरोपितों को अपराध शाखा , सेक्टर -31 की टीम ने अरेस्ट किया हैं। ये खुलासा आज एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने आज अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 फरवरी -2023 सेक्टर-36 सोहना में एक निर्माणाधीन साइट पर बिल्डिंग मैटेरियल, ट्रैक्टर, अर्थमूवर मशीन व ईंट आदि उपलब्ध कराने का काम हथियाने के उद्देश्य से सोनू राठी के नाम से एक व्यक्ति को धमकी दी गई थी तथा उनकी बात ना मानने की सूरत में अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बात कही गई थी। गत 5 फरवरी 2023 को सुबह 2 नौजवान लड़कों ने उसके घर पर उसके ऊपर पिस्टल से गोलियां चलाकर हमला कर दिया था। इस सम्बन्ध में थाना भोंडसी गुरुग्राम में आईपीसी की धारा 34, 307, 341, 452, 506 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि अपराध शाखा सेक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपितों को गत 13 फरवरी 2023 को सोहना पहाड़ी तावडू रोड, गुरुग्राम से अरेस्ट किया जिनके नाम *नरेंद्र उर्फ सोनू, अब्दुल मनन, सुनील तथा मोहम्मद इकबाल*है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

दोस्त ने घर छोड़ने के लिए कहा तो उसकी गला दबा कर हत्या कर दी, 20000 रूपए का इनामी आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चाचा द्वारा 5000 रूपए में खरीदी गई देसी पिस्तौल से भतीजे ने देवेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी थी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एमसीएफ के एसडीओ और जेई के खिलाफ 2 लाख50 हजार रुपए एठने पर मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x