अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने आज गुरुवार को सोनीपत स्थित अपने निजी कार्यालय में महम हलके के 19 सरपंचों को भाजपा में शामिल कर उनका पार्टी में स्वागत किया। बड़ौली ने सभी सरपंचों को पार्टी का पटका पहनाया और भाजपा में पूरा मान और सम्मान मिलने का भरोसा दिया। बड़ौली इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक ‘राष्ट्र ऋषि’ एवं महान चिंतक परम पूज्य श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक कोटि-कोटि नमन भी किया। अर्जुन अवार्डी, पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान एवं महम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दीपक निवास हुड्डा की अगुवाई में गांव लाखन माजरा के सरपंच संदीप राठी, सरपंच शिवराज गांव भैणी चंद्रपाल, सरपंच जगबीर पहलवान गांव खरैंटी, सरपंच भंवर सिंह समर गांव गोपालपुर खुर्द, सरपंच यशबीर गांव भगवतीपुर, सरपंच सुमित गांव सिंहपुरा कलाँ, सरपंच रणधीर सिंह गांव भैणी मातो, सरपंच राजेंद्र समर गांव गोपालपुर कलाँ, सरपंच अन्नू गांव निड़ाना, सरपंच राजीव गांव खरकड़ा, सरपंच श्रवण कुमार गांव मोखरा रोज,जितेंद्र/ जॉनी सरपंच गांव मोखरा खेड़ी, सरपंच विनोद गांव इंदरगढ़, सरपंच संजय गांव बहू जमालपुर, सरपंच प्रदीप गांव डोभ,सरपंच प्रतिनिधि रिकेंद्र गांव चाँदी, सरपंच लाला गांव सैमान/ सामन, सरपंच रवि गांव घड़ावठी, पूर्व सरपंच व पूर्व चेयरमैन सुनील गांव मदीना ने भाजपा में अपनी आस्था जताई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आप सभी की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार जनता का भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर भरोसा बढ़ रहा है। जनता के आशीर्वाद से ही हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों के प्रति समर्पित देश सेवा एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ काम करने वाली पार्टी है। हरियाणा में नायब सैनी सरकार हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर ही योजनाएं तैयार करती है ताकि हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। श्री बड़ौली ने कहा कि देश में हरियाणा ही ऐसा पहला राज्य है जहां किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर सरकार खरीद रही है।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने हरियाणा में लाड़ो लक्ष्मी योजना लागू करके महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली सरकार है। भाजपा में शामिल हुए सभी सरपंचों ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताई। सरपंचों ने कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहित में कार्य करने की शैली ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात लगातार बिना थके मुस्कुराते हुए लोगों की जो सेवा कर रहे हैं यह हमारे लिए प्रेरणादायी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

