Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आर. पी. ग्रोवर 77 वर्ष के आयु में युवाओं के लिए बने प्रेणा स्रोत, बहुत कुछ अच्छा करने की चाहता रखते है, जन्म दिन की बधाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज आपको ऐसे शख्सियत के बारे में बताने जा रहे है,जिनके बारे में जानकर आप भी आसमान छूने को मजबूर हो जाएंगे। जोकि 77 वर्ष की उम्र बहुत कुछ करने की हैसियत रखते है।जी है आज बात कर रहे है राम प्रताप ग्रोवर है, जिनको आर. पी. ग्रोवर के नाम से लोग जानते है, और इनका अंकल प्रॉपर्टीज, फर्स्ट फ्लोर , बी -2, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में ऑफिस है। आज 15 मार्च 2026, रविवार को उनका जन्मदिन है, और आज वह 77 वर्ष के हो गए। आज भी उनके अंदर वही शक्ति और ऊर्जा है, जो कभी बहुत अच्छा करने की तमन्ना होती थी। ATHARV NEWS के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा ने उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि आर. पी. ग्रोवर जैसे इंसान से आज के युवाओं को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है, ताकि वह अपने जीवन में अच्छा कर पाए, और अपने जीवन में अच्छाई को अपनाते हुए बहुत आगे बढे। जिससे उनका परिवार और उनका समाज उन पर गर्व महसूस करें। 

ATHARV NEWS को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि राम प्रताप ग्रोवर ने कहा कि उनका जन्म वर्ष -1949 -50 में पुन्हाना , मेवात, हरियाणा में हुआ, और उनका बचपन से लेकर जवानी तक रेवाड़ी, हरियाणा में गुजरा। वर्ष -1975 में उनकी शादी अमृत कौर, करनाल, हरियाणा के साथ हुई, उनके मेरे जीवन में आने के बाद बहुत ज्यादा बदलाव आया, और आज उनकी पत्नी की उम्र 76 वर्ष हैं। मेरे परिवार में सबसे बड़ा बेटा सुनील प्रताप ग्रोवर (49), इसकी पत्नी सोनिया ग्रोवर, बेटी डॉल ग्रोवर अरोड़ा, (45) दामाद अनीश अरोड़ा (48) , पोता आदि प्रताप ग्रोवर (19), पोती जसलीन ग्रोवर (15) , नातिन अफया अरोड़ा (14), नाती किरण अरोड़ा (10) है। मेरा परिवार हरा भरा परिवार और खुशमिजाज परिवार है, ये सब ईश्वर की बड़ी कृपा के बदौलत ही देख पा रहा हूँ। और अपने खुशनुमा परिवार और पोते-पोतियों-नातिन-नातियों के प्यार के बदौलत ही आज बिलकुल स्वस्थ हूँ। आज भी कार चलाकर रोजाना ऑफिस आता हूँ , और घर लौटने का कार्य करता हूँ , और प्रॉपर्टी का कारोबार को बखूबी करता हूँ। सवाल के जवाब उनका कहना है कि उन का बेटा सुनील प्रताप ग्रोवर बेंगलुरु में जॉब करते है, और उनकी बहु सोनिया ग्रोवर, पोता आदि प्रताप ग्रोवर, और पोती जसलीन ग्रोवर मेरे साथ में रहते है। और मेरी बेटी डॉल ग्रोवर अरोड़ा अपने परिवार के साथ यूएसए में सेटल है। वह अपने परिवार में बहुत खुश है।पूछने पर उनका कहना है कि सुपर बाजार , नई दिल्ली के एक संस्थान में मैनेजर के पद पर नौकरी की, और वर्ष -2002 में वह सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद एक -दो वर्ष तक खाली पन रहा, वर्ष-20 04 में मैंने अंकल प्रॉपर्टीज के नाम से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में ऑफिस खोली, उस समय एक फ्लैट बेचीं 10 लाख रुपए में, जिसमें उनको 10000 रुपए का फायदा हुआ था। यह फायदा सबसे शुरुआती दौर में हुआ था। इससे उनका हौसला काफी बढ़ा, और उनका हौसला तेजी के साथ आगे की ओर बढ़ता ही चला गया। आज उनके सब कुछ हैं। बातचीत के दायरे को आगे बढ़ाते हुए उन्होनें कहा कि जब मैंने ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में अंकल प्रॉपर्टीज के नाम से ऑफिस खोली थी उस समय में घना जंगल हुआ करता था, रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा होता था, इसकी वजह से आने -जाने में दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिजली-पानी की बहुत ज्यादा दिक्कत होती थी। उनका कहना है कि उस दौरान यहां की आबादी भी काफी कम होती थी। और आज की बात करें तो यहां की आबादी काफी है,लगभग 30 हजार से अधिक फ्लैटों में, लगभग 50000 से अधिक लोग रहते है, यहां की एक -एक फ्लैट की कीमत करोड़ों में है, सड़क, बिजली -पानी की हालत काफी बेहतर है। रेलवे अंडरपास में बारिश व सीवर का पानी भी नहीं भरता है। यह ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद, दिल्ली के बिल्कुल नजदीक में सबसे बड़ी कॉलोनी है।

Related posts

फरीदाबाद :सजदा प्रोग्राम के द्वारा मानव रचना ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को दी श्रृद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने सोसाइटी एक्ट में सुझाव प्रक्रिया के लिए जारी किया मेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की दिशा में चलाया जा रहा है अभियान-एसडीएम वैशाली सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x