Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर सोहन पाल सहित 10 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त ने दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के पश्चात आज 10 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त इन पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर सोहनलाल, मदन गोपाल व
चेतराम तथा सब इंस्पेक्टर भोलाराम, नगेंद्र कुमार, चंद्रपाल, बिशन सिंह व राकेश कुमार तथा हवलदार सुरेश कुमार व सत्यनारायण का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर -21C में विदाई  समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस आयुक्त के साथ डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल तथा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने पुलिस के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं।

इन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी विपरीत परिस्थितियों का सामना भी किया है और इन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के पश्चात ही यह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं कि सैकड़ों लोग इन्हें जानते हैं और समाज के श्रेष्ठ व्यक्तियों में इनका भी नाम शामिल है। इन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं का हल करने में अपना अहम योगदान दिया है जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। इसी प्रकार निवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस आयुक्त ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की बाथरूम में मिली लाश, हत्या की आशंका, पति मौके से फरार

Ajit Sinha

पुलिस और कार लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, लूटी गई कार और मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के टीनशेड में अचानक भीषण आग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x