Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

गोयल के ‘दिल्ली बचाओ’ अभियान से राज्य इकाई नाराज

 विनय  सिंह, नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की, ‘दिल्ली बचाओ’ अभियान की आज से शुरूआत करने की घोषणा से भाजपा की दिल्ली इकाई के कुछ नेता नाराज हैं। दरअसल आज ही के दिन पार्टी की शहर इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का जन्मदिन है।

दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘गोयल राज्य इकाई में अपना आधिपत्य दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं और वह दिल्ली के मामलों में अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए तिवारी के जन्मदिन पर एक समानान्तर कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में शिकायत की है।

नेताओं के एक समूह ने आरोप लगाया है कि गोयल राज्य नेतृत्व के प्रभाव को ‘‘कमजोर’’ करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली इकाई के पदाधिकारी गोयल की खासतौर पर ‘दिल्ली बचाओ’ आंदोलन संबंधी घोषणा से खफा है क्योंकि उन्होंने शहर इकाई को भरोसे में नहीं लिया। गोयल की ‘दिल्ली बचाओ’ मुहिम केजरीवाल सरकार की कथित ‘‘उपेक्षा एवं उदासीनता’’ के कारण शहर की ‘‘खराब’’ स्थिति के खिलाफ अशोक रोड स्थित उनके आवास से शुरू की जानी है। उनके नजदीकी पार्टी नेताओं एवं कर्मियों से उसी समय एकत्र होने के लिए कहा गया है जब पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यक्रम आरंभ होना है। दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम और इसके आयोजन के समय के पीछे तर्क क्या है? क्या यह ताकत का प्रदर्शन नहीं है? क्या यह आंतरिक कलह का संकेत नहीं है?’’ जारी

Related posts

कुछ वजन उठाना शुरू करें, इससे पहले कि वे आपका वजन उठाने से इनकार कर दें, इस वायरल वीडियो को एक बार जरूर देखें  

Ajit Sinha

राष्ट्रपति से मिले पीएम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने बाद पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी के लोग हैं प्रधानमंत्री से घृणा करते हैं, वो आज उनकी सुरक्षा को नाकाम करने के लिए प्रयासरत थे-स्मृति ईरानी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x