Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

हरियाणा शेर के बदौलत T20 सीरीज जीता भारत

 सवांददाता ( विनय सिंह ) , बेंगलुरु :भारत और इंग्लैंड की टीम आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेलने के लिए उतरी। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 75 रन से मात दी। इस मैच के हीरो हरियाणा के शहर जींद के रहने वाले युज़वेन्द्र चहल रहे। युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही अोवर में पहले बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को अाउट किया। अपने तीसरे ओवर में चहल ने इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन और अगली गेंद पर बल्लेबाज जो रूट को भी चलता किया। चहल की 2 गेंदों पर 2 विकेट से भारत ने मैच में वापसी की। यही नहीं इस लेग ब्रेक गेंदबाज ने अपने तीसरे अोवर में 3 विकेट झटका कर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

6 नंबर जर्सी पहन झटकाए 6 विकेट
युज़वेन्द्र चहल 6 नंबर की जर्सी पहन कर मैदान में ये निर्णायक मुकाबला खेलने के लिए उतरे थे। चहल ने मात्र 25 रन दे कर 6 विकेट लिए। अापको बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड टीम ने जीता था। दूसरा मुकाबला जीत कर भारत टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी पर था। अाज चिन्नास्वामी स्टेडियम में चहल की बदौलत भारत ने एक शानदार जीत हासिल की है।
मैन अॉफ द मैच और मैन अॉफ द सीरीज रहे चाहल
इस तीसरे और अतिंम टी-20 मैच जीत चहल मैन अॉफ द मैच और मैन अॉफ द सीरीज भी रहे। चहल ने इस सीरीज में 8 विकेट लिए।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज विपक्ष पर बोला जम कर हमला। 

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: बीजेपी मासूम बच्चों को विशेष वस्त्र पहना कर चुनाव प्रचार करवा रही हैं, इलेक्शन कमीशन से कांग्रेस ने की शिकायत।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने संगठन विभाग के तहत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी को प्रभारी किया नियुक्त-पढ़े नियुक्ति पत्र।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x