Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

सुषमा स्वराज ने भारतीय छात्र की मदद को बढ़ाए हाथ

रचना सिंह ,नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जॉर्जिया में अस्पताल में भर्ती भारतीय छात्र को हरसंभव सहायता का आज आश्वासन दिया। छात्र की बहन द्वारा संपर्क करने के बाद सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे रिपोर्ट मिली है। चिकित्सकीय परामर्श के मुताबिक आपका भाई इस समय यात्रा नहीं कर सकता। आपकी मां उसके साथ जॉर्जिया में हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘उनका वीजा खत्म हो गया है। मैंने भारतीय दूतावास से कहा है कि उनका वीजा बढ़ाएं। भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता करेगा।’’ अस्पताल में अपने भाई का फोटो पोस्ट करते हुए गायत्री विजयकुमार ने ट्विटर पर मंत्री से संपर्क साधा।

गायत्री ने लिखा, ‘‘मैडम यह मेरा भाई है जो पिछले 50 दिनों से जॉर्जिया में आईसीयू में भर्ती है। उसे भारत वापस लाने के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है।’’ एक अन्य ट्वीट का जवाब देते हुए सुषमा ने तंजानिया में पदस्थापित उस भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी का नाम पूछा जिसने एक भारतीय विद्यार्थी से बुरा बर्ताव किया। हार्वर्ड की यह छात्रा पूर्व अफ्रीकी देश गई हुई थी जहां उससे लूटपाट हुई। मंत्री ने लिखा, ‘‘चरण्य कन्नन मैंने आपका लिखा हुआ गौर से देखा।’’

मंत्री ने पूछा, ‘‘तंजानिया में भारतीय उच्चायोग में पदस्थापित उस अधिकारी का नाम बताएं।’’ चरण्य के मुताबिक वह चेन्नई की रहने वाली है और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की छात्रा है। वह हाल में एक पाठ्यक्रम के लिए तंजानिया गई हुई थी जहां उससे लूटपाट हुई।   वेबसाइट पर ब्लॉग के माध्यम से उसने अपना अनुभव साझा किया जिसमें उसने कहा कि तंजानिया में भारतीय दूतावास में पदस्थापित एक अधिकारी ने उससे कहा, ‘‘कुछ नहीं किया जा सकता। अगर आप मुझे दो करोड़ रूपये भी दें तो कुछ नहीं होगा।’’

Related posts

आए दिन झूठ बोलना, कपट फैलाना व नए भ्रमजाल गढ़ना मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गया है- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Ajit Sinha

डीटीसी कर्मचारियों को होली का तोहफा; 216 चालकों और कंडक्टर्स को पदोन्नत कर बनाया सहायक यातायात निरीक्षक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x