Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंकज गोदारा को दिल्ली युवा जेजेपी के अध्यक्ष नियुक्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली/चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पार्टी की दिल्ली कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने दिल्ली में संगठन को और मजबूती देने के लिए पंकज गोदारा को दिल्ली जेजेपी युवा विंग की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। 

पंकज गोदारा वर्ष 2012 में नगर निगम और वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। युवा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पंकज गोदारा ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश डागर और दिल्ली जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी सहरावत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जेजेपी के साथ जोड़ते हुए दिल्ली में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं गोदारा ने कहा कि युवाओं की समस्याओं का हर संभव समाधान करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ‘जम्मू एवं कश्मीर जन- संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाधान नहीं निकला तो शांतिपूर्ण तरीके से मजबूत आंदोलन करने की तैयारी रखें: विजय प्रताप

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मम्मी-पापा के साथ ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंची-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x