Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली नई दिल्ली

डिप्लोमेटिक कप पर मेजबान एमईए का कब्जा, यूएसए हाई कमीशन टीम को 8 विकेट से हराया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित..डिप्लोमेटिक कप के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मैच में मेजबान एमईए ने यूएसए हाई कमीशन टीम को 8 विकेट से हरा दिया । टास यूएसए की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में यूएसए हाई कमीशन की टीम ने 8 विकेट खोकर मात्र 99 रन बनाए। जिसमें पंकज ने 33 बाल पर 24 रन, सन्नी नॉट आउट 12 बॉल पर 18 रन और अभिनव 18 बाल पर 15 रन बना पाए।

एमईए की ओर से योगेश यादव ने 3 विकेट, राहुल बगरानिया ने 2 विकेट और जेपी सिंह व संदीप ने 1-1 विकेट लिए। मैदान में जवाब देने उतरी एमईए की टीम ने 2 विकेट खोकर 100 रन बनाकर डिप्लोमेटिक कप पर कब्जा किया।आकाश चाहर ने 38,और वैभव राणा के 16 नॉट आउट पारी के चलते एमईए ने सफलता अर्जित की।

आउट होने वाले 2 खिलाड़ी बास्सिट 25 और आदित्य रत्न 3 रन शामिल थे।मैन आफ दा मैच राहुल बगरानिया तथा बेस्ट मैन ऑफ द टूर्नामेंट  आकाश चाहर को घोषित किया गया। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अरुण चैटर्जी, संयुक्त सचिव जेपी सिंह, के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी तथा कई दूतावास के प्रमुखों सहित इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना ने अवार्ड वितरित किए।

Related posts

पिता बनने की चाहत ने एक शख्स पहुंच गया  जेल, दो साल की बच्ची का अपहरण करने के मामले में दो शख्स गिरफ्तार, बच्ची बरामद।    

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार की ऐतिहासिक पहल, अब सभी निर्माण स्थलों पर महिला श्रमिकों के लिए अलग से होगा शौचालय

Ajit Sinha

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, दशकों से लंबित मुद्दों पर कांग्रेस ने रोड़े अटकाने का काम किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x