Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव कबूलपुर व जसाना में विकसित किए जा रहे तीन अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद के गांव कबूल पुर व जसाना में आज तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया,जिसमें बुल्डोज़र की सहायता से 60 डीपीसी ,2 प्रोपट्री डीलरों के कार्यालय को भी बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो आज ग्रेटर फरीदाबाद के गांव कबूलपुर में करीब 10 एकड़ जमीनों पर 3 अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें 50 डीपीसी व प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इसके अलावा गांव जसाना में दो एकड़ जमीनों पर एक अवैध कालोनी को विकसित किया जा रहा था जिसमें 10 डीपीसी, एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय व बाउंड्रीवाल बने हुए थे को भी आज तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान सम्बंधित थाने की पुलिस फाॅर्स मौजूद थे। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे। तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल कर रहे थे।

Related posts

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़ते अपराध के खिलाफ सेव फरीदाबाद के साथ एकजुट हुआ सभ्य समाज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एसीबी ने 50 करोड़ रूपए घोटाले के मामले में चारों आरोपितों को लिया पुलिस रिमांड पर, करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x