Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: एडवोकेट राजेश खटाना बने युवा कांग्रेस लीगल सेल के नेशनल कोऑर्डिनेटर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी.वी., कृष्णा व यश चौधरी ने हरियाणा के युवा कांग्रेसी नेता राजेश खटाना को युवा कांग्रेस लीगल सेल का नेशनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर राजेश खटाना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, बी.वी. कृष्णा व यश चौधरी तथा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व युवा जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है,

उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उल्लेखनीय एडवोकेट राजेश खटाना इससे पूर्व भी युवा कांग्रेस में प्रदेश के लीगल सेल इंचार्ज और प्रदेश सचिव जैसे पदों भी कार्य कर चुके है, इसलिए पार्टी ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।युवा कांग्रेस लीगल सेल के नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर एडवोकेट राजेश खटाना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी का बुक्के देकर आभार व्यक्त करते हुए।

Related posts

कर्मचारियों की नियुक्ति में सीडीएलयू के वीसी कर रहे बड़ी गड़बड़, राज्यपाल लें कड़ा संज्ञान–दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

सिर्फ पन्नों और कागजों तक सीमित है बीजेपी, कांग्रेस घर-घर और जन-जन तक पहुंची- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्राधिकरण की 21वीं कोर प्लानिंग सेल बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x