Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट के प्रयास से सैकड़ों मायूस पेंशनधारियों के चेहरे एक दम से खिल उठे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गाँव मलेरना में पिछले तीन महीने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं आने की सूचना पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट ने तुरंत संज्ञान लिया। मामले की जांच पड़ताल के लिए खुद मीडिया कॉर्डिनेटर मलेरना गांव पहुंचे और बुजुर्ग पेंशनधारकों से उनकी समस्या जानी। जिसके बाद बुजुर्गों को साथ लेकर बैंक अधिकारियों से मुलाकात की और बुढ़ापा पेंशन ना आने का कारण पूछा।

तो बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंकों के मिलान होने की वजह से आईएफसी कोड बदलने की वजह से पेंशन नही आ रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद मीडिया कॉर्डिनेटर ने समस्या को मुख्यमंत्री के संज्ञान में दिया। जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदर्भ में आई तो उन्होनें तुरंत प्रभाव से बुजुर्गों को पेंशन वितरित करने के आदेश दिए। फलस्वरूप दो घंटे में ही बुजुर्गों के खाते में एक महीने की 2500/- रूपये डलवा दिए गए। बाकी दो महीने की पेंशन जल्द से जल्द आने का आश्वासन किया। पेंशन अपने खातो में आने की खुशी में बुजुर्गों की आखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। वहां मौजुद बुजुर्गो ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढेरों आशीर्वाद दिए।

Related posts

फरीदाबाद : डिग्री स्तर के पाठ्यक्रमों का समर्थन करने के लिए भागीदारी को उन्नत किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2500 रूपए का लालच देकर बिना कागजात के आधार कार्ड बनवानी वाली नाइजीरियन महिला अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भगवान श्र्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अपने निवास पर करवाया भजन संध्या का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x