Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

यस बैंक के अधिकारी धीरज अहलावत हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने का भरोसा खाप प्रतिनिधियों को सीएम ने दिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है चाहे वह कोई भी कितना बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। मुख्यमंत्री आज यहां गुरुग्राम में यस बैंक के अधिकारी धीरज अहलावत हत्या मामले को लेकर उनसे मुलाकात करने झज्जर जिले के डीघल गांव से आए अहलावत खाप के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।          
मुख्यमंत्री ने खाप की मांग पर धीरज अहलावत हत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने का आश्वासन दिया। वर्तमान में धीरज अहलावत हत्या मामले में गुरुग्राम के सेक्टर-50 के थाने में 6 अगस्त को मामला दर्ज किया था। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंंत्री के सीबीआई जांच के आश्वासन पर खाप के प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Related posts

युवक को पीटने वाले पुलिसकर्मी को डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नौकरी से किया बर्खास्त, वर्दी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं-डीसीपी सृष्टि गुप्ता।

Ajit Sinha

3 विदेशी नागरिकों सहित 8 ठगों को किया अरेस्ट ,जो देशभर में 1548 वारदातों दे चुके हैं अंजाम, 25 करोड़ के लेनदेन का हुआ खुलासा।

Ajit Sinha

अपराध के साथ रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट में असली हथियारों के प्रयोग का युवाओं में बढ़ रहे खतरनाक ट्रेंड का खुलासा -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!