Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय विशेष

अरविंद केजरीवाल के बेटे ने पहली बार डाला वोट, बोले- परिवार के साथ किया मतदान, आपकी भागीदारी लोकतंत्र को करती है मजबूत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक व सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित अपने मतदान डाला. सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘उम्मीद है कि ‘आप’ दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाएगी, लोग हमारे काम के लिए वोट देंगे.दिल्ली सीएम केजरीवाल अपने माता-पिता, पत्नी सुनीता और बेटे पुलकित के साथ मतदान किया.

केजरीवाल के बेटे ने इस चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका जिक्र उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके किया.अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा,’मैंने मेरे परिवार के साथ वोट दिया, जिसमें मेरा पहली बार का मतदाता बेटा भी शामिल है.सभी युवा मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करें. आपकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करती है.” बताते चले कि शनिवार को मतदान शुरू होने से ठीक पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया.



उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है. आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें. पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा.”वहीं, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मतदान शुरू होने से पहले मतदाताओं को संदेश दिया है. अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ”लोकतंत्र के महापर्व पर सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं! आज सच्चे मन से अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट करें. झाड़ू पर वोट करें.” बताते चले कि मतदान की पूर्व संध्या के दिल्ली के मुख्यमंत्री व नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे.

Related posts

बीजेपी ने बिहार में होने वाले विधान परिषद् के दिववर्षिक चुनाव-2026 के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

केजरीवाल मॉडल के मुरीद हुए पोलैंड के राजदूत, दिल्ली के साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा

Ajit Sinha

मोबाइल चोरी के एक आरोपी के मुंह पर पैर रखकर उसे बेरहमी से पीटने वाले तीनों पुलिसकर्मी निलंबित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!