Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

बीएसएफ ने एक और पाकिस्तानी नौका जब्त किया

विनय सिंह भदौरिया: सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर क्रीक के पास से लावारिस पड़ी मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका को जब्त किया है।
अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान के दौरान नौका जब्त की गयी।सीमा सुरक्षा बल का कहना है कि पिछले तीन दिनों में सर क्रीक क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली चार पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की गयी हैं।बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बीएसएफ ने सर क्रीक क्षेत्र की भारतीय सीमा से मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नौका जब्त की है। पिछले तीन दिनों में बीएसएफ द्वारा जब्त की गयी यह चौथी नौका है।’’ बीएसएफ ने अपने खोज अभियान के दौरान मंगलवार को सर क्रीक के पास से मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका जब्त की थी ।अधिकारियों ने बताया कि इसी क्षेत्र से बीएसएफ ने कल मछली पकड़ने वाली और दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की थीं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: अब प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत पर लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज दो प्रदेशों के अध्यक्ष तुरंत प्रभाव से नियुक्त किए हैं-नियुक्ति पत्र पढ़े

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : नहर टूटने से 50 एकड़ बिजाई की हुई सरसों की फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x