Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

गजब: एक महीने में तीन बार मां बनी थी महिला, तीनों बच्चे स्वस्थ

आमतौर पर इस दुनिया में कोई भी नवजात बच्चा 9 महीने मां के गर्भ में रहने के बाद ही जन्म लेता है लेकिन क्या आपको पता है कि मार्च 2019 में एक महिला ने एक महीने के भीतर ही 3 बच्चों को जन्म दिया था. इस घटना ने डॉक्टरों को हैरत में डाल दिया था. चिकित्सा विज्ञान के लिए भी यह एक पहेली से कम नहीं था.यह मामला भारत से सटे बांग्लादेश का था जहां कुछ समय पहले 20 साल की आरिफा सुल्तान ने एक महीने के भीतर तीन बच्चों को अलग-अलग समय में जन्म दिया था. आरिफा ने एक बच्चे के जन्म के 26 दिन बाद फिर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिससे डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए. महिला के तीनों बच्चे स्वस्थ थे.

डॉक्टरों को इस बात की ज्यादा हैरानी हुई कि पहले बच्चे के जन्म के समय उन्हें इस बात की जानकारी क्यों नहीं मिली कि आरिफा के गर्भ में दो और बच्चे पल रहे हैं. आरिफा सुल्तान की डॉक्टर शीला पोद्दार ने बताया कि उसकी पहली डिलीवरी नॉर्मल हुई थी लेकिन उस दौरान उसके गर्भ में जुड़वां बच्चों के बारे में जानकारी नहीं थी. जब आरिफा को पहले बच्चे के जन्म के 26 दिन बार फिर पेट में दर्द होने लगा तो वो डॉक्टर के पास आई और तब अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए पता चला कि उसके पेट में दो गर्भाशय थे और दूसरे वाले गर्भाशय में ही जुड़वां बच्चे पल रहे थे.



पहले बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने इस बार ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराने का फैसला लिया. आरिफा को पहली बार बेटा हुआ था जिसके बाद जो जुड़वां बच्चे पैदा हुए उसमें एक लड़का और एक लड़की है.इस तरह से आरिफा एक महीने के भीतर ही तीन बच्चों की मां बन गई. डॉक्टर ने बताया था कि आरिफा के तीनों ही बच्चे स्वस्थ्य थे. इस मामले को लेकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दिलीप रॉय ने कहा कि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में पहले कभी ऐसा कोई केस नहीं देखा था.

Related posts

यह बैच 109 महिला उप-निरीक्षकों सहित 367 उप-निरीक्षकों द्वारा दिल्ली पुलिस की प्रशिक्षित जनशक्ति को बढ़ाता है। 

Ajit Sinha

कांग्रेस: लूट, खसोट और बेईमानी को अंजाम देने के लिए इन्‍होंने महाकाल के पवित्र धार्मिक स्‍थल को भी नहीं छोड़ा-लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में बोले सीएम नायब सैनी – संगठन की नींव कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और परिश्रम पर टिकी है.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!