Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक शहर : विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आज शनिवार को सेक्टर- 12, फरीदाबाद स्थित टाउन पार्क में फ्लावर फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और निगमायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा भी मौजूद रहें। फ्लावर फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि फरीदाबाद के प्रतिष्ठित नागरिक जहां भी जाते हैं, वहां पूरा फरीदाबाद उपस्थित हो जाता है, क्योंकि यहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति सैकड़ों-हजारों लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में सुबह-सुबह इतने सम्मानित लोगों का एकत्र होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है और इससे सकारात्मक संदेश पूरे फरीदाबाद में जाएगा। उन्होंने नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्षों पहले टाउन पार्क में आयोजित होने वाला फ्लावर शो पुनः शुरू करना एक सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम को साकार करने में नगर निगम की टीम, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के लोग केवल विकास ही नहीं बल्कि शहर की सुंदरता और हरियाली को लेकर भी सजग हैं। फ्लावर शो जैसे कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि नागरिक शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने में भागीदारी चाहते हैं। उन्होंने पूर्व में किए गए वृक्षारोपण अभियानों, टाउन पार्क के विकास, इको-वन, नमो-वन, और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में टाउन पार्क के लिए स्वीकृत विकास कार्यों से और बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए वाटर कैनाल और बोटिंग जैसी सुविधाएं शुरू करने की भी योजना है। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कूड़ा संग्रहण, डोर-टू-डोर कलेक्शन, मैकेनाइज्ड और मैनुअल सफाई, तथा नाइट स्वीपिंग जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है और अगले कुछ महीनों में शहर में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इंदौर, भोपाल और अन्य स्वच्छ शहरों की तरह फरीदाबाद में भी घर-घर से कूड़ा अलग-अलग करके देने की आदत विकसित करें।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि चाहे सूरजकुंड मेले की बात हो या अन्य कार्यक्रमों की, चाहे छोटे-छोटे इको वन लगाने की बात हो,चाहे नमो वन बनाने की बात हो, चाहे टाउन पार्क को ब्यूटीफाई करने की बात हो, फरीदाबाद हमेशा बड़े आयोजनों का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि एक बहुत बड़ी अचीवमेंट तब हुई जब 17 करोड़ सैपलिंग लगाकर घर-घर के अंदर फूलों के पौधों का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। यह काम केवल किसी एक संस्था का नहीं था, बल्कि इसमें समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि चाहे दिवाली हो, चाहे होली हो, चाहे स्प्रिंग्स का समय हो या फॉल्स का, हर मौसम और हर त्यौहार में हम सब लोगों का पार्टिसिपेशन होना चाहिए। जब ऋतुओं के बदलने का समय आता है,तब भी समाज की भागीदारी जरूरी होती है,तभी हम समझते हैं कि प्रकृति के साथ चलना और उसे सुंदर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे समर्थ तभी होंगे जब हम पर्यावरण और हरियाली के प्रति जागरूक रहेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित शहर बनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं और जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी सहित कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को सेक्टर-12 में सुबह 11 बजे माननीय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में फरीदाबाद को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं और आगे की योजनाओं के लिए उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा, साथ ही पहले से दिए गए विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद भी किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया, ताकि शहर के विकास से जुड़े मुद्दे मजबूती से रखे जा सकें। नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फ्लावर महोत्सव फरीदाबाद का एक प्रमुख आकर्षण है। उन्होंने पौधारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले बड़े स्तर पर पौधों का वितरण किया गया था और लोगों ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल भी की। आज वही पौधे पेड़ों का रूप ले रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि फरीदाबाद के लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए फ्लावर शो का आयोजन किया गया है ताकि शहर को हरित, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने फरीदाबाद में 46 वार्ड हैं और सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के सफाई से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। निगम द्वारा समय-समय पर जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य संसाधन सभी पार्षदों और वार्डों को उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि पूरे शहर में समान रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में नाइट स्वीपिंग की शुरुआत की गई है, जिसके तहत रात के समय मशीनों से सड़कों की सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोग स्वयं चाहते हैं कि उनका शहर स्वच्छ और सुंदर बने, और यही कारण है कि यहां के नागरिक पर्यावरण के प्रति भी काफी जागरूक हैं। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खटखटा ने जानकारी दी कि इस पुष्प मेले में लगभग 35 प्रकार के फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर नगर निगम में 20 महिंद्रा पिकअप गाड़ियां भी शामिल की गई। कार्यक्रम के अंत में झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को नगर निगम के बेड़े में शामिल किया गया, यह गाड़ियां सेनिटेशन विभाग और एनफोर्समेंट विभाग के अधिकारियों को दी गई। इन सभी गाड़ियों का लाभ सफाई कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना के अलावा अन्य सेनिटेशन के समान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में और समय पर सफाई की टीम और अधिकारियों के पहुंचने में लाभकारी साबित होगा।

  

Related posts

अरावली में ड्रोन से बीज बिखरने की अनूठी पहल,बीजारोपण की मुहिम को पूरे देश में लेकर जाएंगे : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद के खोरी से विस्थापित परिवारों के आवास की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुना

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डा. अमित आर्य सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x