Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

रावण 20 फीट और मेघनाथ और कुंभकरण का 15-15 फीट का पुलता को आतिश बाजी के बाद जलाया गया का पूरा वीडियो देखें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय के साथ आज नोएडा सेक्टर- 21 स्थित स्टेडियम में आज रावण, कुम्भकरण सहित मेघनाथ का पुतला फूंका गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रावण के पुतले के दहन की परंपरा को कायम रखने के रावण का प्रतीकात्मक पुतला बनाया और उसे आग के हवाले करके रावण दहन किया। सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से 20 फुट रावण, 15 फुट मेघनाथ और 15 फुट कुंभकरण का पुतला जलाया गया। इस बार किसी भी दर्शक को स्टेडियम के अंदर एंट्री नही दी गई। और खासकर मास्क, सेनेटाइजर सहित सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। इस अवसर हम मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक पंकज सिंह, सांसद डॉ महेश शर्मा और महिला आयोग अध्यक्ष विमला वाथम मौजूद रही।

आज विजयदशमी के दिन मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने रावण का विनास कर असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी। जिसके बाद राम राज्य स्थापित किया था। तब से अबतक हर साल रावण, कुंभकरन और मेघनाथ का पुतला दहन कर विजयदशमी दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज नोएडा स्टेडियम में 34वां सनातन धर्म रामलीला समिति की तरफ से दशहरा का पर्व मनाया तो गया लेकिन इस बार राम लीला मंचन का आयोजन नही किया गया। जिसमें आज सिर्फ रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला फूंककर पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ महेश शर्मा, ने कहा कि हमारे पीएम ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए और इसी के चलते हमे हालात के हिसाब से अपने आपको सुरक्षित रखना चाहिए । नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अधर्म चाहे कितना भी बड़ा हो जाये धर्म के आगे एक दिन नष्ट होना ही पड़ता है। इस बार रावण के साथ कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों का कद छोटा रह गया। हम इस महामारी के चलते विषम परिस्तिथि में जी रहे है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि जल्द से जल्द परिस्थितियां सही हो और लोग त्योहारों का लुफ्त उठा सके।

Related posts

पुलिस और मोटर साइकिल सवार मोबाइल लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

Ajit Sinha

चावल व्यापारी का हत्यारा: 25 हजार का इनामी सजायाफ्ता 70 वर्षीय फहीमुद्दीन को एसटीएफ ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

सड़क हादसे में घायल किशोरी की मदद के बहाने किया दुष्कर्म जैसा हैवानियत करने वाला आरोपी हिरासत में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!