Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड में कृष्णपाल गुर्जर,केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री का जन्म दिन जश्न के रुप में मनाया गया-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में आज बुधवार, 4 फ़रवरी को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन जश्न के रूप में शानदार तरीके से फीवा व ग्रीन फील्ड बिल्डर-प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रधान व ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश गुप्ता ने मनाया। जब पंडाल के बाहर कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे तो उन्हें सैकड़ों लोगों ने एक -एक करके फूलों के माला पहना कर व बुके भेंट उनका भव्य स्वागत किया और उनके ऊपर फूलों की बरसात जमकर की गई, इसके बाद आकाश गुप्ता व उमा शंकर गर्ग, राजवीर नेता जी के साथ मिलकर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने केक काटकर उत्साह पूर्वक,बड़े ही धूमधाम तरीके से जन्मदिन मनाया।

इस पावन अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा रहा। कोई उन्हें बुके देकर , कोई उन्हें शॉल ओढ़ा कर बधाई दिए जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक धनेश अदलखा और सतीश फागना मौजूद थे ने जरूरतमंद सैकड़ों लोगों को अपने हाथों से कंबल बांटे। इस शानदार दृश्य को उपस्थित सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने मोबाइल फोनों में कैद कर लिए, लाजमी हैं ली गई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके इस दिन एक यादगार पल बनाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए प्रत्येक पार्क के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

तिगांव व्यापारी ने कहा जितना पैसा चाहिए दे दूंगा पर मुझे मत मारों, पलंबर ने चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी, अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निर्माणधीन वर्कशॉप से सेटरिंग उतारते समय मजदूरों का सरिया हाईटेंशन तार से टकराया, धमाका, दोनों की मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x