Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस के दो डीजीपी के. पी. सिंह व के. के. मिश्रा हुए सेवानिवृत्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस में डीजीपी रैंक से दो आईपीएस अधिकारी 33 वर्षों से अधिक की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। रिटायर होने अधिकारियों में डॉ के.पी. सिंह और श्री के.के. मिश्रा शामिल हैं। उनके सम्मान में, हरियाणा पुलिस मुख्यालय में एक विदाई बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव,डीजीपी पी.के. अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी सीआईडी अनिल कुमार राव, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, आईजीपी सौरभ सिंह और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने भागेदारी की।
         
इस अवसर पर डीजीपी हरियाणा  मनोज यादव और पुलिस के अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया। श्री यादव ने दोनों अधिकारियों को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की तथा हरियाणा पुलिस में एक शानदार व सफल करियर के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

डॉ. केपी सिंह, फिलहाल डीजीपी, राज्य सतर्कता ब्यूरो, पंचकुला के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे 13.04.2016 से 27.04.2017 और 01.02.2019 से 21.02.2019 तक दो बार प्रदेश पुलिस प्रमुख रह चुके हैं। मूल रूप से जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश निवासी डॉ0 सिंह 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होने अपनी 35 वर्षों की सेवा के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए सराहनीय सेवाएं प्रदान की। उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 2016 में पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। इसी प्रकार, 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री के.के. मिश्रा, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रबंध निदेशक के पद से रिटायर हुए हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले  मिश्रा ने 33 वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहते हुए हरियाणा पुलिस में सेवाएं दी। श्री मिश्रा को 2004 में पुलिस पदक और 2014 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

Related posts

महेंद्रगढ़ : गाय को हाथ फेर कर दुलारने उपरांत लोगों को गाय पालने के प्रति प्रेरित करते शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक पुलिस चौकी है जहां गर्मियों में पुलिसकर्मियों के पसीने और बारिश में छत से पानी टपकते हैं, कमरे जर्जर हैं, और बहुत कुछ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज बेटियां शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में भी नए नए आयाम स्थापित कर रही हैं : विधायक सीमा त्रिखा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!