Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने बिल्डर को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके के संत नगर में दो बाइक सवार बदमाशों ने आज दोपहर के 1 बजे के लगभग एक बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के दौरान बिल्डर को दो गोलियां लगी हैं। लहूलुहान अवस्था में उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं , जहां पर इस वक़्त उनका इलाज चल रहा हैं। पुलिस इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। घायल बिल्डर का नाम अमित गुप्ता हैं।

दिल्ली पुलिस को आज दोपहर के 12:55 पर फायरिंग की कॉल मिली थी। संत नगर बुराड़ी के लेबर चौक पर फायरिंग हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अमित गुप्ता नाम के एक शख्स को दो अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। अमित गुप्ता को तुरंत मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है।

अमित गुप्ता के एक गोली बाएं पैर में लगी है तो दूसरी गोली पेट में लगी है और उनका अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 307 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related posts

हाईस्कूल के छात्र को अज्ञात हमलावर ने पीठ पर किया चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय छात्र ने तोड़ा दम।

Ajit Sinha

स्पेशल टीम ने दो ड्रग तस्करों को 25 किलों हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार,कीमत बाजार में 125 करोड़ रूपए हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली मेट्रो की महिला यात्रियों के लिए डीएमआरसी ऑनलाइन स्लोगन राइटिंग और आर्ट वर्क प्रतियोगिता आयोजित करेगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x