Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एक परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने चाकू मारकर युवती की सनसनीखेज हत्या करने के मामले में शामिल 3 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला तथा अनिल पुत्र मंगली राम व राहुल पुत्र अनिल निवासी देवीपुरा, गोहाना शामिल हैं। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना शहर गोहाना में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवती के साथ उसके परिजनों द्वारा जबरदस्ती शादी को लेकर मारपीट की जा रही है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां विवाद के दौरान युवती पर उसके परिजनों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना शहर गोहाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर गोहाना के प्रबंधक निरीक्षक देवेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपितों  से गहन पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने एक आईएएस सहित 30 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़: रविवार को इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन-डा. संतोष दहिया

Ajit Sinha

फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले हॉस्पिटल का भंडाफोड़- 2 महिलाएं सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x