Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिना फिटनेस के दौड़ रही 295 स्कूली बसों को परिवहन विभाग ने भेजा नोटिस, होगा परमिट रद्द

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा में परिवहन विभाग की तरफ से नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूल बस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें फिटनेस सहित अन्य मानकों का पालन न करने वाली बसों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। ये बस अगर सड़क पर चलती हुई मिली, तो परमिट रद्द की कार्रवाई विभाग करेगा। बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने बस संचालकों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू किया है।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सिया राम वर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा व सड़क संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने कार्रवाई की है। बस संचालकों को नोटिस भेजा गया था। बावजूद संचालकों ने बसों की फिटनेस नहीं कराई है। इस पर बसों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।
 
जिले में 1421 स्कूल बस पंजीकृत हैं। परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस के सड़को पर चल रही है 295 स्कूली बसो को भेजा है. पिछले एक सप्ताह में 20 स्कूलों के 2 दर्जन से अधिक का चालन कर उनको सीज करने की कार्रवाई  एआरटीईओ ने की है, एआरटीईओ ने 6 लोगों की टीम गठित की गई है,  जो शहर में बिना फिटनेस के दौड़ रही स्कूलों की बसों पर कार्रवाई  कर रही है, एआरटीओ प्रशासन डॉ सियाराम वर्मा ने बताया बस संचालकों को दो-तीन बार नोटिस जारी किया गया है। ब्लैक लिस्ट बस सड़क पर मिलने पर परमिट रद्द की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

‘ओयो’ के कमरे में हिडन कैमरे से युगल दंपती के वीडियो बनाने वाले गैंग के चार बदमाशों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

रोड़वेज से बस के गायब होने की अजब दास्तान, सिक्योरिटी मनी न मिलने पर पूर्व संविदा कर्म ड्राइवर ने चोरी की थी बस-अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय, मां-बेटी का सोसायटी में बवाल- वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x