Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा में अब समाप्त हुआ ट्रेड लाईसेंस, फरीदाबाद व्यापार मंडल ने जताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: व्यापार मंडल फरीदाबाद ने हरियाणा सरकार द्वारा ट्रेड  लाइसेंस समाप्त करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया है। व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  जगदीश भाटिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। सरकार ने प्रदेश में वर्षों से लागू ट्रेड  लाइसेंस को समाप्त कर दिया है। इससे प्रदेश के लाखों उद्यमी और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जितना आभार व्यक्त किया जाए वह कम है। भाटिया ने कहा कि काफी समय से प्रदेश के उद्योग और व्यापारी इस ट्रेड लाइसेंस की वजह से परेशान थे।

इस लाइसेंस की वजह से अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता था और इसकी आड़ में लूटा भी जाता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस समस्या को समझा और उन्हें लगा कि प्रदेश में इस लाइसेंस की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे समझते हुए ही उन्होंने प्रदेश के लोगों की समस्या का सबसे बड़ा समाधान कर दिया। भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि पिछले काफी वर्षों से ट्रेड  लाइसेंस व्यापारी व उद्यमी वर्ग के लिए नासूर बना हुआ था।

व्यापार मंडल द्वारा इसे हटाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था। अंत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे समझते हुए यह पाया कि इस लाइसेंस की आड़ में व्यापारी व उद्यमियों का शोषण हो रहा है, इसलिए उन्होंने इसे हटाने की घोषणा कर प्रदेश के लाखों व्यापारी व उद्योगपतियों का दिल जीत लिया है।  भाटिया ने कहा कि फरीदाबाद व्यापार मंडल इस कार्य के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जोरदार तरीके से स्वागत करेगा। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उनका आभार जताया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर तीन एसएचओ, दो क्राइम ब्रांच प्रभारी, तीन चौकी इंचार्ज, तीन एएसआई होंगें सम्मानित।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: रविवार को इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन-डा. संतोष दहिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सर्दी और वायु प्रदूषण के कारण दोगुना बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा-डॉ. कुणाल बहरानी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x