Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए जाति का कार्ड खेलना उल्टा पड़ा, मंच पर ही हुआ जोरदार विरोध

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
संतो ने कहा है कि जात न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान….. लेकिन जब सर पर चुनाव हो तो जाति एक अहम मुद्दा बन जाता है, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश में जो किसान आंदोलन चल रहा है,उसके प्रभाव को कम करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर और जाट समुदाय को साधने के भाजपा ने जाति का कार्ड खेला है लेकिन भाजपा का यह दांव उस पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। सम्राट मिहिर भोज के वंशज होने का राजपूत और गुर्जरों के बीच बना गतिरोध खत्म नहीं बल्कि प्रतिमा के अनावरण से पहले ही एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें प्रतिमा के नीचे लगी पट्टिका पर गुर्जर शब्द किसी ने मिटा दिया था। उसे दोबारा लगाते हुए भाजपा के मंत्री कैद हो गए ।

प्रतिमा के अनावरण से पहले ही एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें भाजपा के मंत्री सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के नीचे लिखे नाम पट्टिका से हटाए गए गुर्जर शब्द को प्लास्टिक की पन्नी से चिपकाते हुए नजर आए। इसके बाद गुर्जरों का गुस्सा फूट पड़ा और मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते ही उन्होंने मंच पर जाकर बवाल कर दिया।गुर्जर संगठन के लोग मंच पर ही खड़े होकर स्थानीय विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और भाजपा संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि जब यह प्रतिमा का अनावरण गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से हो रहा था तो किसके कहने पर गुर्जर शब्द को हटाया गया।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरीश चौधरी का कहना था। हम इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं कि पूरे भारतवर्ष सभी समाज के लोग बनाए गए थे यह हमारे गुर्जर जाति का प्रोग्राम था। उसको बीजेपी का बताया गया हम इस बात से नाराज नहीं है लेकिन हम इस बात को बर्दाश्त भी नहीं कर सकते कि हमारे पूर्वज के नाम के आगे से गुर्जर शब्द क्यों हटाया गया उन्होंने सीधे-सीधे अपनी जाति का अपमान बताया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी में किसान प्रकोष्ठ के सदस्य से जब पूछा गया कि जो महापुरुष होते हैं उनको जातियों में बांटना चाहिए तो उनका कहना था कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है लेकिन जब जिस जाति में पैदा होते हैं उस जाति के लोगों को गौरवान्वित होने का अधिकार है वह भी मानते हैं कि अगर प्रतिमा के नाम के आगे से गुर्जर शब्द हटाया गया है यह गलत हुआ

Related posts

नोएडा एसटीएफ और 1 लाख रूपए के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश विनोद गड़रिया हुआ ढेर।

Ajit Sinha

महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाला मुख्य आरोपित पकड़ा गया, यह मामला ग्रेटर नोएडा लुहारली टोल प्लाजा की है -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी विशाल भीड़ से सड़कें खचाखच भरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x