Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बिल्डर से बीएमडब्ल्यू कार लूटने वाले तीन बदमाश अरेस्ट, हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए लूटी थी कार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली 49 पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सेक्टर- 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डर से बीएमडब्ल्यू कार लूटने वाले तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी से लूटी हुई बीएमडब्ल्यू कार, हरियाणा के गुरुग्राम से चोरी की गई i- 20 कार, लूट कि वारदात में इस्तेमाल हुई लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।

पुलिस गिरफ्त में खड़े नितिन , संदीप उर्फ काका और राहुल शातिर किस्म के बदमाश है।  जिन्हें कोतवाली- 49 पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सेक्टर- 112 चौराहे पर चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया है।  एडीपीसी रणविजय सिंह बताया कि 3 जुलाई को अमनदीप सिंह नाम का बिल्डर अपने दोस्तों से छोड़कर वापस घर जा रहा था, और किसी कारण सेक्टर- 76 मेट्रो स्टेशन के पास रुका था, तभी उनसे  इन बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर उनकी  बीएमडब्ल्यू कार लेकर फरार हो गए थे।  

इस मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही थी और आरोपियों की पहचान भी हो गई थी। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नितिन ने बताया कि  फिरोजपुर में नामी बदमाश साजन माली से झगड़ा हो गया था,  इसीलिए इन लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रची और  हरियाणा के गुरुग्राम से i20 गाड़ी चोरी कर साजन माली  की हत्या के प्रयास किया जाए लेकिन मैं कामयाब नहीं हो पाए थे।

एडीसीपी ने बताया कि जो गोली साजन माली को  मारी गई थी उसके पेट के निचले हिस्से में लगी थी वह बच गया था। इस मामले में पंजाब पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच साजन माली ने भी ऐलान किया था कि वह बदला लेगा।  साजन माली  से छुटकारा पाने के लिए ही इन तीनों ने बीएमडब्ल्यू कार की लूट की थी इसके बाद वे साजन माली की हत्या करने के प्रयास में थे इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ के बाद मिर्च झोंककर लूट करने वाला शातिर बदमाश गोली लगने घायल,गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने मंगला बुक डिपो में की छापेमारी, 5600 नकली किताबें पकड़ी।

Ajit Sinha

साइबर क्राइम यूनिट चंडीगढ़ पुलिस का डिप्टी सुपरिटेंडेंट बनकर वसूली करने वाले जालसाज अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x