Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बहन के साथ प्रेम प्रसंग स्थापित करने पर तीन दोस्तों ने अपने ही दोस्त की सनसनी खेज हत्या कर दी, और शव को गंदे नाले में फेंक दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बहन के साथ प्रेम-प्रसंग स्थापित करने की रंजिश रखते हुए अपने ही 27 वर्षीय दोस्त की सनसनीखेज हत्या करके, उसके शव को गंदे नाले में फेंकने तथा मृतक साथी के परिजनों के साथ थाने में जाकर मृतक के गुमशुदा होने का मुकदमा अंकित कराने के एक मामले में पुलिस की टीम ने मृतक के मुख्य आरोपित  सहित 3 दोस्तों को गिरफ्तार किए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.02.2026 को पुलिस चौकी आनंद गार्डन थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक व्यक्ति द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 23.01.2026 को उसका लड़का सोहेब (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव चुचैला कलां, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) गांव के लड़के जिशान (जय विहार, गुरुग्राम में बाल काटने का काम करता है) के पास काम के लिए आया था और घरवालों से बात भी की थी।

दिनांक 25.01.2026 को उसकी  इसके लड़के से बात नहीं हुई तो उसने जिशान से बात की तो जीशान ने उसको बताया कि सोहेब मुस्तफाबाद दिल्ली में काम करने की कहकर गया था व वापिस नहीं लौटा है। उन्होंने अपने लड़के की काफी तलाश की जो कहीं नहीं मिला तो उन्होंने व जिशान ने थाना आकर शिकायत दे दी। प्राप्त शिकायत पर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मध्यामों से  गुम हुए उक्त लड़के से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाएं एकत्रित की गई, जिनके अवलोकन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.02.2026 को मृतक के आरोपित दोस्त जिशान से गहनता से पूछताछ कि गई तो जिशान ने बताया कि उसने (जिशान) ही मृतक सोहैल की इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके शव को एक कम्बल पर डालकर प्रकाशपुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया।उनका कहना है कि  पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम दिनांक 02.02.2026 को ही आगामी कार्यवाही के लिए बताए गए स्थान (प्रकाशपुरी चौक गंदा नाला) पर पहुंची व MCG की सहायता से पुलिस टीम द्वारा शव को गंदे नाले से बरामद किया गया व पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल., डॉग स्क्वार्ड व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया तथा मुकदमा  में हत्या से सम्बन्धित धाराएं ईजाद (जोड़ी) की गई। पुलिस चौकी आनंद गार्डन थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दिनांक 02.02.206 को आरोपित जिशान (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव चुचैला, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को दिनांक 03.02 .2026 को अदालत में पेश करके 01 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।

Related posts

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गिरोह का एक वांछित शूटर दारा सिंह उर्फ़ धारे पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एक थाने में तैनात एएसआई विजय पाल 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ऑडी कार में एक शख्स की ओढ़ी हुई चादर से गला घोंट कर हत्या करने और  लाश को गंदे नाले में फेंकने के जुर्म में दो अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x