Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 84 लाख ठगी करने वाले, 3 साइबर ठग पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: साइबर ठगों ने खुद को फेडेक्स कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर, उन से 84 लाख की ठगी करने के मामले में तीन ठगों को साइबर थाने की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में खाताधारक शामिल है जिन खातों में रकम जमा की गई थी, और एक बैंककर्मी भी शामिल हैं। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

साइबर थाने की पुलिस के गिरफ्त मे खडे राम सिंह, अक्षय कुमार और नरेंद्र सिंह चौहान के खाते ठगी की रकम जमा की गई थी, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तारी से पहले ठगी के 21 लाख रुपए फ्रीज भी कराए थे, जिसमें से 18 लाख रुपए पीड़ित महिला के मूल खाते में वापस भी आ चुके हैं. साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जिन खातों में रकम गई उनकी जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान इन तीन आरोपितों के नाम सामने में आए। अक्षय कुमार बैंककर्मी है, जबकि राम सिंह खाताधारक है।

साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर बैंक संबंधी सारी जानकारी हासिल करने के बाद महिला से 84 लाख 16 हजार 979 रुपए यह कहकर ट्रांसफर करा लिए कि जांच के बाद सारी रकम मूल खाते में आ जाएगी। लेकिन महिला पर जब लोगों से पैसे उधार लेकर ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी की आशंका हुई और साइबर क्राइम थाने की पुलिस को शिकायत की.

साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ से पता चला कि वे निजी बैंकों में सांठगांठ कर बैंककर्मी के माध्यम से आम लोगों के करंट खाते खुलवाते हैं। इन्हीं खातों में ठगी और धोखाधड़ी की रकम ली जाती थी। खाते में आई रकम को आरोपित कमीशन के रूप में आपस में वितरित कर लेते हैं। आरोपित राम सिंह ने अन्य दोनों के साथ मिलकर इंडसइंड बैंक में खाता खुलवाया, जिसमें 69 लाख 78 हजार 894 रुपए प्राप्त किए गए थे, जिसको तीनों ने आपस में वितरित कर लिए थे। आरोपितों के पास से बरामद एवं धोखाधड़ी में इस्तेमाल बैंक खातों को एनसीआरपी पोर्टल पर जब चेक किया गया तो उनपर 41 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली।

Related posts

मुठभेड़ के दौरान गौ -तस्कर के पैर में लगी गोली, पलवल के सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha

कुश्ती एकेडमी में घुसकर प्रैक्टिस कर रहे खिलाडी पहलवानों पर लाठी -डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला-केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा क्राइम ब्रांच की कार्रवाईः 10 महीने में 81 एटीएम ठग गिरफ्तार, 17 लाख रुपए से ज्यादा बचाए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x