
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बीती रात उत्तर प्रदेश के कन्नौज जेल से फरार व 25000 रुपए के इनामी अपराधी के साथ अपराध शाखा , मानेसर , गुरुग्राम की पुलिस टीम के साथ हुई पंचगांव के समीप मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के एक पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही अपराधी जिसका नाम अंकित है, सड़क पर नीचे गिर गया, और पुलिस टीम ने अपराधी अंकित को तुरंत काबू कर लिया। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने अपराधी अंकित को इलाज के लिए जिले के सिविल अस्पताल, गुरुग्राम में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में एक मुकदमा संबंधित थाने में दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस की जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26/27.02.2026 की रात को अपराध शाखा , मानेसर, गुरुग्राम के इंचार्ज मनोज कुमार की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना एक शातिर चोर,कन्नौज के जेल से भागे हुए 25 हजार रुपए के इनामी आरोपित बाईक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित पचगांव चौक से होते हुए गांव खोह कासन की तरफ जाने के संबंध में प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा, मानेसर के इंचार्ज मनोज कुमार ने उच्च अधिकारियों को सूचित करके विशेष पुलिस टीम गठित की और पचगांव चौक नजदीक गोलू होटल गांव कासन जाने वाले रस्ते पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक बाईक नाका की तरफ आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने बाइक चालक को बाईक को रोकने का इशारा किया तो बाइक चालक ने बाइक को भागने का प्रयास किया तथा आरोपित व्यक्ति पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसमें एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपित को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपित गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपित के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपित जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। काबू किए गए आरोपित का अंकित कुमार उर्फ गुड्डू (उम्र-24 वर्ष) निवासी हजूरापुर जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी गांव खोह, गुरुग्राम हैं।

उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपित को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा प्रबंधक थाना मानेसर, गुरुग्राम, सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत थाना मानेसर, गुरुग्राम में एफआआर अंकित किया गया।

मुठभेड़ में कुल 05 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपित की तरफ 3 तथा पुलिस की तरफ से 2 फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपित द्वारा उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 बाइक, 1 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, 5 खाली खोल कारतूस बरामद किए गए। उनका कहना है कि आरोपित अवैध हथियार रखने के मामले में जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) जेल में बंद था। जनवरी 2026 में यह आरोपित जेल से फरार हो गया था जिस पर उत्तर-प्रदेश पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित पर चोरी , लूट करने व शस्त्र अधिनियम के तहत उत्तर-प्रदेश में 6 मुकदमे पहले भी अंकित है। आरोपित उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपित को गिरफ्तार करके आरोपित से गहनता पूर्वक पूछताछ की जाएगी। आरोपित की गिरफ्तारी उपरांत आरोपित से पुलिस पूछताछ में व पुलिस अनुसंधान में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

