Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

मोदी सरकार के 9 सालों में राष्ट्रभक्ति और अखंडता की भावना प्रबल हुई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लोह पुरूष कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व का देश कायल है। सीएम ने गृहमंत्री से सिरसा और हरियाणा की जानकारी दी और कहा कि यह निराला जिला है और यहां धार्मिक संस्कारों से ओत प्रोत लोग हैं। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सिरसा में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में सीएम ने अमित शाह को भरोसा दिया कि हरियाणा दस के दस कमल खिलाकर मोदी की झोली में डालेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल में बहुत बड़ा बदलाव आया है। यह एक ऐसा युग है जिसमें गरीबों के भले के लिए अनेको योजनाएं बनाई गई हैं। लोगों को बिना भेदभाव के आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सीएम ने अमित शाह से मुखातिब होते हुए कहा कि आपने सदा हरियाणा के खिलाड़ियों, जवानों, किसानों का हौंसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में राष्ट्र भक्ति और अखंडता की भावना बनी है। विश्व के अंदर भारत का नाम हुआ है और भारत विश्व गुरू बनने के निकट है। सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री को आश्वस्त करते हुएकहा कि हरियाणा ने केंद्र की जितनी भी योजनाएं थी उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। हमने 9 सालों में भ्रष्टाचार को समाप्त कर जनता को राहत दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था ‘‘ना खाउंगा और ना ही खाने दूंगा’’ इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने काम कर भ्रष्टाचार की कमर तोड़ी है। अंत्योदय की भावन से हमारी सरकार ने परिवार पहचान पत्र बनाया ताकि हर गरीब आदमी को उसका हक मिल सके। हरियाणा की सरकार मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

Related posts

हरियाणा में सभी हाईवे और हर जिला मुख्यालय पर ई-चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना बनाई,120 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला के जन्मदिन पर पहुंचे सैकड़ों लोग. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के  हिसार यूनिट ने एक केंटर से पकड़ी तक़रीबन सवा करोड रूपए की एक टन गांजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x