Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

शख्स ने चम्मच में भरा पानी तो प्यासे सांप ने ऐसे गट-गट किया पानी. देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सांप जानवरों के साम्राज्य से उन जीवों में से हैं जो हमें भयभीत करते हैं और रोमांचित भी कर सकते हैं. सांप का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकी नाम के सांप को चम्मच से पानी पीते देखा गया. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


सांप के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. क्लिप में देखा जा सकता है कि एक प्यारा सा वेस्टर्न होगनोस चम्मच से पानी पी रहा है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘हमारा छोटा सा बच्चा कितना बिगड़ चुका है.’ सांप जिस वक्त पानी पी रहा था तो उसके आंखों के ऊपर स्किन चिपकी हुई थी. सांप के मालिक ने बताया, ‘यह एक ऐसा दौर है, जब सांप बड़ी मुश्किल से देख पाते हैं. ऐसा लोकी के साथ वर्ष में 3/4 बार होता है. वो देख नहीं पाता तो दुखी रहता है. इसलिए वो ऐसे पानी नहीं पी पाता. इसलिए इसको चम्मच से पानी पिलाया गया.’13 जून को इस वीडियो को पोस्ट किया गया था. जिसके अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह कितना खूबसूरत है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये सांप कितना क्यूट है. देखिए कितने शानदार तरीके से पानी पी रहा है.’

Related posts

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज आयोजित प्रेस में कांग्रेस पर किया पलटवार

Ajit Sinha

दिल्ली को जाम मुक्त आश्रम का सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया तोहफा, डीएनडी तक फ्लाई ओवर व अंडरपास का शिलान्यास 

Ajit Sinha

कांग्रेस ने गुजरात में दलितों और कमजोर वर्गों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!