Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन के एमडी ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने आज हेतरी हाउस गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।इस बैठक में बिजली क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह समीक्षा बैठक बिजली परियोजनाओं की प्रगति को गति देने और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अहम रही। बैठक के प्रमुख एजेंडे में जारी टेंडरों का विषय, स्मार्ट ग्रिड परियोजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नियुक्ति तथा स्मार्ट मीटर टेंडर शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त मीटरों से संबंधित मामला जो एचपीपीसी को भेजा गया है, टाटा के दायरे में शेष कार्यों व टेंडरों की समीक्षा तथा आश्वासन समिति के एजेंडे और बजट व्यय पर भी विचार किया गया।इस बैठक में निदेशक ऑपरेशन विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल, अतुल पसरीजा, कृष्ण स्वरूप, राजेंद्र सभरवाल, वित्त सलाहकार सुशीला कुमारी, अरुण कुमार एवं संबंधित अधीक्षण अभियंताओं व कार्यकारी अभियंताओं ने भाग लिया।

Related posts

29 जुलाई को गुरूग्राम शहर के कुछ क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे से 12 घंटों के लिए जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Ajit Sinha

इन 5 वर्षों में सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिल से कोशिश की, काफी कम हुआ,पर खत्म नहीं कर पाए:राव नरबीर

Ajit Sinha

खट्टर सरकार को प्रदेश के 3 करोड़ जनता की नहीं हैं कोई फ़िक्र,प्रदूषण पर किए कई जरूरी सवाल- डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x