Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।  निदेशक, आयुष और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव  अतुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।        

सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य लघु सिंचाई एवं नलकूप निगम लिमिटेड (एचएसएमआईटीसी) के प्रबंध निदेशक और कमांड एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीएडीए) के प्रशासक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग के निदेशक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव  पंकज को सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य लघु सिंचाई एवं नलकूप निगम लिमिटेड (एचएसएमआईटीसी) का प्रबंध निदेशक और कमांड एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीएडीए) का प्रशासक लगाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध युवा कांग्रेस कल सोमवार को निकालेगी मशाल जुलुस।

Ajit Sinha

संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को करेंगे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपये: बिप्लब देब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!