Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने कार और जीप सहित नए वाहनों की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक परिवहन के लिए बसों तथा एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन सहित आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को छोडक़र, कार और जीप सहित नए वाहनों की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया कि यदि नई कार या जीप की अत्यधिक आवश्यकता है तो ऐसे वाहनों की खरीद करने के बजाये उन्हें आउटसोर्सिंग या किराए पर लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस सहित 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

भर्ती 1 जुलाई से 21 जुलाई तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम सोहना रोड गुरूग्राम में होगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास में ई -क्लिनिक का रिबन काट कर किया उद्घाटन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!