अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में दिनांक 11 जनवरी को एक युवक की गई सनसनी खेज हत्या के मामले में बीते 11 महीने से फरार आरोपित को अपराध शाखा ,सेक्टर -65 फरीदाबाद की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना आदर्श नगर फरीदाबाद में कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। और इसी केस में तीन आरोपित सागर , विवेक व शिवम् को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है, और फरार चौथे आरोपित को आज गिरफ्तार किया है जिसका नाम प्रवीण है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते बताया कि थाना आदर्श नगर में दिनेश निवासी हाल ऊचा गांव ने एक शिकायत दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 19 जनवरी को उसके पास एक कॉल आया और उसे बताया गया कि उसके बेटे चेतन को चोट लगी है और अस्पताल आ जाओ। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा की उसके बेटे की मृत्यु हो चुकी थी। जिस शिकायत पर उसने थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-65 फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण निवासी ऊँचा गाव थाना, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित प्रवीण अपने साथी सागर,विवेक व शिवम के साथ बैठा था तभी मृतक चेतन भी वहां पहुंच गया और उनकी आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिस पर प्रवीण व उसके साथियों ने चेतन के साथ मारपीट की और विवेक ने चाकू निकालकर उसके ऊपर वार कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपित सागर, विवेक व शिवम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित प्रवीण को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

